Bishan Papola
सर्दियों का मौसम बहुत संवेदनषील होता है। इस मौसम में खान-पान से लेकर स्वास्थ्य को लेकर बहुत कुछ ध्यान रखने की जरूरत होती है। थोड़ी-सी लापरवाही स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सजगता बहुत जरूरी तो होती ही है, लेकिन बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर भी उनकी सजगता जरूरी होती है। सर्दियों के मौसम में सब्जियां स्वास्थ्य को ठीक रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसीलिए कुछ विषेा सब्जियों का सेवन सर्दियों के मौसम में करना चाहिए।
आम सब्जियां
पालक, गाजर, सलाद व गोभी जैसी आम सब्जियों को सर्दियों के मौसम में अपनी सब्जी में भरपूर मात्रा में षामिल करें। ये सब्जियां प्रचूर मात्रा में पोाक तत्व और जायका प्रदान करती हैं। ये सब्जियां आम होती हैं, इसीलिए ये हर क्षेत्र में प्रयोग की जाती हैं। स्वास्थ्यवर्द्घक होने की वजह से इन्हें हर कोई पंसद भी करता है। सब्जियां हमारे लिए इसीलिए भी जरूरी हैं, क्योंकि ये ह्दय रोग के खतरों को भी कम करती हैं। इसीलिए इन सब्जियों का प्रयोग करके आप स्वयं को स्वस्थ्य रख सकते हैं।
करेला
करेला बेहद लाभकारी सब्जी होती है। इसीलिए सर्दियों के मौसम में इसका भरपूर मात्रा में प्रयोग करें। यह लगभग हर मौसम में पाई जाने वाली सब्जी होती है। करेले में कई षक्तिषाली औाधियों की भरपूर मात्रा होती हैं। इसका स्वाद कड़वा ही होता है, लेकिन औाधीपूर्ण सब्जी होने की वजह से यह स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है। इस सब्जी को लंबे समय तक अपने डायट में षामिल करने की वजह से डायबिटीज, निमोनिया व किडनी से संबंधित रोगों के खतरे कम हो जाते हैं।
मूली
मूली भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी सब्जी होती है। इसे सलाद के तौर भी भरपूर मात्रा में ले सकते हैं। यह सब्जी सर्दी के मौसम में बाजार में आसानी से मिल भी जाती है। मूली ऐसी सब्जी होती है, जो लगभग सभी लोगों को पंसद भी होती है। मूली में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसके साथ ही मूली में विटामिन-सी, कॉपर, पोटेषियम जैसे कई पोाक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।
अरबी
अरबी भी स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद सब्जी होती है। यह जड़ वाली सब्जी होती है, लेकिन इसे लोग अन्य सब्जियों के लिए मुकाबले कम पंसद करते हैं, पर इसके फायदे बहुत सी सारी सब्जियों से बहुत अधिक होते हैं। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है और यह खाने में बेहद नरम होती है। इसमें फाइबर, विटामिन-ई, पोटेषियम मैग्निषियम आदि के गुण पाए जाते हैं, इसके इम्यून पावर से स्वास्थ्य बेहतर होता है और हमें पेट संबंधी समस्याओं से जल्द छुटकारा मिल जाता है।